पूर्णिया के रेलवे यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब आपको स्टेशन पर अनारक्षित टिकट कटाने में अब लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब रेलवे यात्री आसानी से कुछ मिनटों में इस आसान तरीके से टिकट कलेक्ट कर सकते हैं. पूर्णिया रेलवे जंक्शन पर चार ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं. अब आसानी से इस मशीन के सहारे एक क्लिक पर टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं.
दरअसल, पूर्णिया रेलवे जंक्शन पर अब लोगों को यानी रेल यात्रियों को टिकट लेने के लिए टिकट काउंटर पर घंटों इंतजार और मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी. अब बस कुछ ही मिनट में बस एक क्लिक करते ही अनारक्षित रेलवे टिकट उनके हाथों में होगा. जबकि मौके पर मौजूद रेलवे प्रबंधक मुन्ना कुमार कहते हैं कि रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों को आए दिन अनारक्षित टिकट कटाने को लेकर समस्या बनी रहती थी. वही उन्हें घंटों भर टिकट काउंटर पर खड़े होकर अपना टिकट लेना पड़ता था. जिससे उनकी कभी कभार ट्रेन भी छूट जाती थी जिस कारण यात्री परेशान होते थे. लेकिन अब उनकी यह समस्या खत्म हुई. अब रेलवे यात्री आसानी से कुछ मिनटों में इस आसान तरीके से टिकट कलेक्ट कर सकते हैं.
वेंडिंग मशीन से टिकट निकालने का तरीका
टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट निकालने की पूरी प्रक्रिया बताते हुए प्रबंधक ने बताया कि सबसे पहले टिकट वेंडिंग मशीन के स्क्रीन पर अपनी यात्रा के जगहों या आपको स्टेशन का नाम चुनना होगा. इसके बाद आप आगे की प्रोसेस के लिए ओके बटन पर क्लिक कर आगे बढ़े, फिर आपको पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा. आप चाहे तो फोन पे, पेटीएम, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड, रेलवे वॉलेट या फिर डिजिटल तरीके से आप पेमेंट कर सकते हैं. कुछ सेकेंड बाद ही आपको आपके द्वारा चुने गए स्टेशन की यात्रा की टिकट आपको मिलेगा. हालांकि, उन्होंने रेलवे सफर करने वाले यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने समय को बर्बाद होने और परेशान होने से बचा सकते हैं और आप सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.