School Closed in Purnia: पूर्णिया में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने 4 से 7 जनवरी तक सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है.
बता दें पूर्णिया में भी बढ़ती ठंड का प्रकोप और मौसम विभाग की ठंड को लेकर आम लोगों के लिए चेतावनी को लेकर लोग पूरी तरह सजग हो गए हैं. वहीं बीते दिन पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिले के सभी निजी व सरकारी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया था लेकिन वह आदेश की तिथि खत्म हो जाने के बाद भी ठंड में गिरावट देखने को नहीं मिली और ठंड तेजी से अपना तेवर दिखा रही है.
7 जनवरी तक सभी स्कूल बंद
पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने ठंड की स्थिति को देखते हुए पूर्णिया जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को 4 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है. बीती रात पूर्णिया डीएम ने अपने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. जबकि वर्ग 8 से ऊपर की कक्षाओं के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम के 3:30 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया है.
ठंड में लापरवाही न बरते
पूर्णिया जिले में अधिक ठंड और विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति है जिस कारण पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए पूर्णिया डीएम श्री अंशुल कुमार ने अपने आदेश ज्ञापन 2486 के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पूर्णिया जिला के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों प्री स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थान सहित वर्ग 8 तक के शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. जबकि वर्ग 8 से ऊपर तक की कक्षाएं सुबह के 10:00 से शाम के 3:30 बजे तक संचालित रहेगी.
हालांकि, यह आदेश पूर्णिया जिला पदाधिकारी के आदेश अनुसार 4 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक प्रभावित रहेगा. साथ ही साथ उन्होंने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि ठंड में लापरवाही न बरते ठंड में घर से जब भी बाहर निकले ऊनी कपड़े गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकले.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.