पूर्णिया में आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप मामले में उप मुखिया पति की गिरफ्तारी के बाद दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। मंगलवार देर रात छापेमारी कर गैंगरेप में शामिल मोहम्मद इरफान समेत बेबी नाम की महिला को दबोचा है। पुलिस ने गैंगरेप मामले में अब तक तीन आरोपियों की अरेस्टिंग कर ली है। प्रमंडल के आईजी विवेकानंद ने बताया तीन आरोपियों का गिरफ्तार किया गया है। एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर स्पेशल टीम गठित की गई है। बाकी बचे तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल 5 आरोपियों की पहचान कर ली है। जिन्होंने जुनैद के गैराज में युवती के साथ हैवानियत की थी। गिरफ्तार आरोपियों से मिले सुराग के आधार पर बहुत जल्द सभी दरिंदे सलाखों के पीछे होंगे। किसी भी लड़की के साथ इस तरह की घटना होना अक्षम्य है। इसका कोई जस्टिफिकेशन नहीं हो सकता है। लड़की के साथ गलत हुआ है। पुलिस के लिए यही काफी है। इसी पर ध्यान में रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देती थी जानकारी के मुताबिक बेबी 10 साल पहले ऑटो चलाती थी। वो पहले मरंगा के हरदा में रहती थी। बाद में नेवा लाल चौक एरिया में शिफ्ट हो गई थी। इसी धंधे से उसने ऑर्केस्ट्रा में डांस कराने की बात कहकर लड़कियों का बड़ा नेटवर्क बनाया और फिर उनसे देह व्यापार का धंधा कराने लगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.