महिला को अस्पताल पहुंचाने की पूरी कहानी बताते पंजाब के टैक्सी ड्राइवर तूर।
कनाडा में रहते पंजाबी ड्राइवर ने अपनी जान पर खेलकर महिला को टाइम रहते अस्पताल पहुंचाया। कनाडा में पंजाबी टैक्सी ड्राइवर की इस बहादुरी की चर्चा है। टैक्सी ड्राइवर की पहचान पंजाब के रहने वाले हरदीप सिंह तूर के रूप में हुई है। उसके होम एड्रेस का पता नही
.
कनाडा में टैक्सी चलाने वाले पंजाब के हरदीप सिंह तूर
टैक्सी ड्राइवर तरुणप्रीत ने बताया-
- महिला को लेकर जाने के लिए इमरजेंसी कॉल आई ः हरदीप सिंह तूर ने बताया कि वह कैलगरी में टैक्सी चलाता है। देर रात उसे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि अस्पताल के लिए इमरजेंसी सवारी है। तूर ने बताया कि सेम टाइम उसके पास एक और कॉल थी, लेकिन उसके दिल ने आवाज दी कि उसे इमरजेंसी वाली सवारी उठानी चाहिए। कॉल आने पर दिमाग में यही दौड़ रहा था कि पता नहीं उनको मेरी मदद की कितनी जरूरत होगी और मुझे वहां पर हर हाल में पहुंचना होगा।
- टैक्सी लेकर पहुंचा तो महिला दर्द में थी ः कनाडा टीवी चैनल पर तूर ने कहा कि जब वह महिला और उसके पति को लेने पहुंचे तो महिला चिल्ला रही थी। वह दर्द में थी। उसे डिलिवरी की पेन हो रही थी। वह उसे देखकर चौंक गए। लगभग माइनस 23 डिग्री सेल्सियस तापमान में उसने कनाडा की सड़क पर तेजी के साथ टैक्सी दौड़ाई। उस रात बर्फीला तूफानी था और सड़कों पर फिसलन थी। तूर ने बताया कि उनका एकमात्र ध्यान उन्हें जितनी जल्दी और सुरक्षित रूप से संभव हो अस्पताल पहुंचाना था। टैक्सी लेकर अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर पहुंचे हरदीप सिंह तूर।
- टैक्सी की पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म ः तूर ने बताया कि महिला को डिलिवरी के लिए पीटर लाउहीड सेंटर लेकर जाना था। यहां तक पहुंचने में 29 मिनट लगते हैं। मैंने तेजी से टैक्सी भगाई। मौसम बहुत खराब था। महिला को टैक्सी की पिछली सीट पर लेटाया गया। उसे उम्मीद थी कि वह वक्त से पहले अस्पताल पहुंच जाएगा और ऐसा हुआ भी। जैसे ही वह अस्पताल से कुछ मीटर दूर था तो पिछली सीट से बच्चे के रोने की आवाज आई। ये बहुत सुकून भरी आवाज थी। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। उनको अस्पताल पहुंचाया गया। कैलगरी की फिसलन भरी सड़क जिस पर तूर ने टैक्सी से महिला को अस्पताल पहुंचाया।
- बच्चे के पिता बहुत खुश-बच्ची का हुआ जन्म ः जब वह अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि उनकी टैक्सी में महिला की डिलीवरी हुई है। उसने बच्चे को जन्म दिया है जो सुरक्षित है और उसे हेल्थ सर्विस की जरूरत है। तूर ने कहा कि उसकी बात सुनते ही एक कर्मचारी ने तुरंत सहायता की। इसके बाद मां और बच्चे को टैक्सी से निकालकर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। तूर ने कहा कि बच्चे के पिता बहुत खुश थे और सुरक्षित यात्रा के लिए मेरा बहुत धन्यवाद किया। हालांकि उन्हें बच्चे का नाम पता नहीं चला। तूर ने कहा कि उन्हें बताया गया कि वह एक स्वस्थ बच्ची है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.