अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में देर रात करीब एक बजे पंजाबी गायक जैजी बी ने मत्था टेका। आधी रात के शांत और दिव्य वातावरण में उन्होंने गोल्डन टेंपल पहुंचकर गुरु घर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। उस समय परिसर में गूंज रही गुरुबाणी की मधुर ध्वनि और सरोवर का शांत जल श्रद्धालुओं को अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान कर रहा था। मत्था टेकने के बाद जैजी बी ने श्रद्धा के साथ पवित्र सरोवर के किनारे कुछ समय ध्यान लगाया। इसके पश्चात उन्होंने पूरी आस्था के साथ परिक्रमा की। परिक्रमा पर चलते हुए वे गुरुघर की महिमा का स्मरण करते रहे। जैजी बी ने परिक्रमा में एक छोटे बच्चे को गले लगाया, उसका हालचाल पूछा और स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देकर प्यार जताया। उन्होंने किसी प्रकार का दिखावा नहीं किया, बल्कि एक साधारण श्रद्धालु की तरह मर्यादा का पालन किया। करीब एक घंटे तक कीर्तन का लिया आनंद करीब एक घंटे से अधिक समय तक वे गोल्डन टेंपल परिसर में रहे और कीर्तन का आनंद लेते रहे। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने उन्हें पहचान लिया, लेकिन उन्होंने विनम्रता बनाए रखते हुए सभी को सत श्री अकाल कहा। देर रात की शांति में जगमगाता गोल्डन टेंपल अलौकिक प्रतीत हो रहा था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.