जालंधर की तहसील नकोदर के नूरमहल एरिया में शादी के 6 बाद पत्नी देवर के साथ भाग गई। वह अपना 6 साल का बच्चा, 50 हजार नकदी और सोने के गहने भी साथ ले गई। पति ने इसे लेकर थाना नूरमहल में शिकायत दर्ज करवा दी है।
कांता देवी और उनके भतीजे ज्योति कुमार निवासी नूरमहल ने 12 मार्च 2026 को लिखित शिकायत दी। दोनों ने बताया कि वे पीर मकोड़े शाह और बाबा बालक नाथ मंदिर में सेवा करते हैं। कांता देवी ने बताया कि उसका भतीजा ज्योति राम 36 साल से उसके साथ रह रहा है।
भतीजे की शादी 6 साल पहले जिला जगराओं की रेखा से हुई थी। उनका 6 साल का बेटा है। 10 महीने पहले जब ज्योति राम की मां की मौत हुई तो आरोपी जतिंदर कुमार (निवासी लिटरां, थाना सदर नकोदर, जिला जालंधर) घर आने लगा। अलमीरा का ताला तोड़कर निकाली नकदी
हमें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसकी नीयत में कोई खोट है। मेरे भतीजे की पत्नी रेखा को बहला-फुसलाकर (प्रेम जाल में फंसाकर) वह उसे अपने साथ ले गया और मेरे पोते को भी साथ लेकर घर से फरार हो गया। उसने मंदिर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़ा और 50,000 रुपए नकद, एक सोने की अंगूठी और सोने की बालियां चुराकर भाग गया। आरोपी जतिंदर कुमार, जो हमारी बहू को बहला-फुसलाकर ले गया है, वह शादीशुदा है; उसकी एक बेटी और एक बेटा भी है। हमारा मानयोग अदालत में कोई तलाक नहीं हुआ है। इस घटना की सूचना नूरमहल पुलिस थाने में दी गई।
पुलिस बोली-व्यस्क को रिलेशनशिप में रहने से नहीं रोक सकते
ज्योति कुमार ने बताया कि जब उसने इस संबंध में जांच अधिकारी ASI जनक कुमार से बात की, तो उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से निर्देश हैं कि दो वयस्क लोग आपसी सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रह सकते हैं। हम उन्हें ऐसा करने से नहीं रोक सकते। पैसे और सोने के मामले में पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.