कपूरथला जिले के ढिलवां क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए पारिवारिक विवाद में दूल्हे के पिता की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य युवक घायल भी हुए हैं। धटना के बाद ढिलवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ढिलवां में जसवीर सिंह निवासी गांव मुद्दोवाल की शादी का समारोह चल रहा था। इसी दौरान पारिवारिक सदस्यों के बीच मामूली विवाद हो गया। विवाद के बाद दूल्हे का जीजा जगजीत सिंह गुस्से में कार लेकर जाने लगा। कार को रिवर्स करते समय दूल्हे के पिता प्रेम सिंह और एक अन्य युवक उसकी चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी इस दौरान गंभीर रूप से घायल प्रेम सिंह, जगजीत सिंह और मनिंदर सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। बता दे कि घायलों की पहचान मनिंदर सिंह निवासी गांव भीखा करतारपुर और जगजीत सिंह निवासी सदर थाना क्वार्टर कपूरथला के रूप में की गई है। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बयान दर्ज होने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.