चंडीगढ़ खरड़ हाईवे पर धुंध के बीच गुजरते वाहन।
पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अगले पांच दिनों तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों की ओर ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 27 तारीख तक घने कोहरे और कोल्ड डे को लेकर यलो अलर्ट जारी क
लुधियाना में कोल्ड डे दर्ज किया गया है, जबकि बठिंडा, अमृतसर, हलवारा और गुरदासपुर में घना कोहरा रिकॉर्ड किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है। गुरदासपुर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज आठ जिलों के ठंडे रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो मौसम में बदलाव ला रहा है। इसका असर उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं, जिन्हें जेट स्ट्रीम कहा जाता है। आज गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और मानसा जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक ठंड रहने की संभावना है। वहीं, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
इस सप्ताह 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता तापमान
अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद राज्य में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
- 23 तारीख – अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ सकता है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
- 24 तारीख – राज्य के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है और मौसम शुष्क बना रहेगा।
- 25 तारीख – राज्य के कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है, जबकि मौसम सूखा रहेगा।
- 26 तारीख – राज्य के कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ेगा और मौसम शुष्क रहेगा।
- 27 तारीख – भी राज्य के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और मौसम शुष्क रहेगा।

हाईवे पर बादल छाने और कोहरे की संभावना
मौसम विभाग ने हाईवे पर यात्रा करने वाले लोगों को अगले दो दिनों तक सतर्क रहने की सलाह दी है। 22 तारीख को दिल्ली-अंबाला हाईवे पर घना कोहरा और बादल छाए रहेंगे, जबकि अंबाला-अमृतसर हाईवे पर भी बादल छाए रहेंगे। वहीं, 23 तारीख को अमृतसर से दिल्ली तक हाईवे पर बादल छाए रहने की संभावना है। चंडीगढ़ पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कोहरे को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने अपील की है कि कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यदि संभव हो तो कोहरे के समय यात्रा करने से बचें। वाहन सड़क के किनारे खड़ा न करें। धीमी गति से चलें और बार-बार लेन बदलने से बचें। रिफ्लेक्टिव टेप का उपयोग करें तथा साइकिल चालकों और पैदल यात्रियों पर विशेष ध्यान दें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.