मोगा जिले के बुद्ध सिंह वाला गांव में पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर घर में घुसकर हमला किया गया। जिसमें जसप्रीत सिंह और उनके पिता कोरा सिंह को हथियारबंद व्यक्तियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बता दे कि दोनों घायलों को पहले सिविल अस्पताल मोगा में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार नछत्तर सिंह ने बताया कि जसप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कुछ समय पहले उनका और उनके पिता का आरोपियों से झगड़ा हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं पुलिस ने इस मामले में नीटू सिंह, जस्सा सिंह, सीपा सिंह, हरप्रीत सिंह (सभी निवासी बुद्ध सिंह वाला गांव), नीटू सिंह की पत्नी और उसकी बहन के खिलाफ थाना सिटी साउथ मोगा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.