पंजाब के तरनतारन में एक भतीजे पर अपने चाचा की जमीन धोखे से अपने नाम करवाने का आरोप लगा है। उसने अपने बधिर दादा को गुमराह कर काम को अंजाम दिया। पुलिस ने चाचा के बयान पर भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएसपी को दी शिकायत
सदर तरनतारन थाने के हेड इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि यह मामला गांव बाठ का है। परमिंदर सिंह (रतन सिंह के बेटे, करम सिंह के पोते) ने अक्टूबर में जिले के एसएसपी को लिखित शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने जमीन धोखाधड़ी की जानकारी दी थी। इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह के अनुसार, उच्च अधिकारियों ने शिकायत की विस्तृत जांच की।
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
जांच में यह पुष्टि हुई कि शिकायतकर्ता परमिंदर सिंह की जमीन उसके भतीजे निक्सन दीप सिंह (हवारजीत सिंह के बेटे, रतन सिंह के पोते) ने अपने दादा रतन सिंह को गुमराह करके अपने नाम पर पंजीकृत करवा ली थी। उच्च अधिकारियों के आदेश पर भतीजे निक्सन दीप सिंह (निवासी बाठ) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.