चंडीगढ़ | पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने वीरवार को सातवीं बार कैबिनेट में फेरबदल किया। लोकल बॉडी विभाग संभाल रहे डॉ. रवजोत सिंह से यह जिम्मेदारी वापस लेकर अब संजीव अरोड़ा को सौंप दी गई है। वहीं अरोड़ा से एनआरआई विभाग लेकर डॉ. रवजोत सिंह को दिया है।
.
लोकल बॉडी विभाग मिलने के बाद वे सीएम भगवंत मान, वित्त मंत्री हरपाल चीमा सरकार के बाद तीसरे सबसे पावरफुल मंत्री बन गए हैं। यह फेरबदल ऐसे समय में हुआ है जब आने वाले दिनों में नगर काउंसिल और नगर निगमों के चुनाव प्रस्तावित हैं। सरकार की कोशिश शहरी इलाकों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.