शिरोमणि अकाली दल ने आज मानसा जिले के सरदूलगढ़ के कस्बा जूनियर में ‘पंजाब बचाओ रैली’ का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर पंजाब को डेढ़ लाख करोड़ रुपए का कर्जदार बनाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि अगले पांच सालों में यह कर्ज दो लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। बादल ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में पंजाब में विकास कार्य हुए थे, जबकि मौजूदा सरकार कर्ज लेकर केवल प्रचार कर रही है।
AAP सरकार पर साधा निशाना सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि अकाली दल ने पंजाब को अधिशेष राज्य बनाया था, किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए थे और हर वर्ग का विकास किया था, लेकिन ‘आप’ सरकार ने लोगों को ठगा है और राज्य में कोई विकास नहीं दिख रहा। कॉरपोरेशन की जमीन बेचने का प्रयास का आरोप सुखबीर बादल ने ‘आप’ सरकार पर कॉरपोरेशन की जमीन बेचने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया, जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब सरकार नगर समितियों की जमीन बेचकर महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह देने की योजना बना रही है। बादल ने कहा कि सरकार को महिलाओं से किए गए 5 साल के 60,000 रुपये के वादे को पूरा करना चाहिए, न कि लोगों को मूर्ख बनाना चाहिए। सरकार बनने पर किए कई वादे बादल ने 2027 में अपनी सरकार बनने पर कई वादे किए। उन्होंने कहा कि गेहूं 4 रुपये प्रति किलो, दाल 20 रुपये प्रति किलो मिलेगी और बुजुर्गों को 3100 रुपये पेंशन दी जाएगी। गरीब परिवारों की बेटियों को शगुन योजना के तहत 1 लाख रुपये और किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। युवाओं के लिए उन्होंने 10-10 लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण और केवल पंजाब के युवाओं को ही राज्य में नौकरी देने का वादा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाहरी राज्यों के युवाओं को पंजाब में कोई नौकरी नहीं मिलेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.