हरियाणा के पंचकूला में प्रॉपर्टी डीलर के साथ ड्राइवर ने फ्रॉड कर दिया। डीलर के फोन से उसके ड्राइवर ने 1.33 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंचकूला के सेक्टर-4 निवासी हरीश कुमार ने बताया कि वह प्राॅपर्टी का काम करता है। 17 जनवरी को वह अपने ड्राइवर के साथी पीर मुछल्ला जा रहा था। रास्ते में उसने अपने ड्राइवर विनय को फोन चार्ज लगाने के लिए दिया। वह पीछे बैठकर अखबार पढ़ता रहा। उसने कुछ देर बाद देखा कि ड्राइवर फोन में व्यस्त है, जो ग्रीन लाइट होने के बावजूद गाड़ी नहीं चला रहा। उसने फोन पीछे मांगा तो कुछ समय लगाने के बाद फोन वापस किया। शक हुआ तो वापस लिया फोन
हरीश के अनुसार उसने फोन देखा तो पाया कि एक 500 रुपए की पेमेंट की हुई है। उसने ड्राइवर से पूछा कि ये उसने पेमेंट कब की है। ड्राइवर ने कहा कि आपने ही भेजी थी। घर आकर उसने अपने सीए बेटे को फाेन दिखाया तो बेटे ने बताया कि फोन से काफी पेमेंट हो चुकी हैं। करीब 1.33 लाख रुपए अपने जानकारों को ड्राइवर ने भेज दिए। द्य चल रही है जांच : SI प्रदीप
साइबर थाना पुलिस के जांच अधिकारी SI प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में पैसे भेजे गए हैं, उनकी जांच चल रही है। आरोपी ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.