पंजाब सरकार ने युवाओं को पंजाब पुलिस में भर्ती होने का अवसर प्रदान करने के लिए फ्री में तैयारी एक शिविर शुरू किया है। सी-पाइट कैंप, पट्टी तरनतारन में यह शिविर 16 मार्च 2026 से शुरू होगा। जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 मार्च, 2026 से शुरू हो गए हैं। सी-पाइट कैंप, पट्टी तरनतारन के कैंप ट्रेनिंग ऑफिसर कैप्टन गुरदर्शन सिंह ने बताया कि तरनतारन जिले के युवाओं के लिए पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। यह पहल युवाओं को पुलिस बल में शामिल होने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। इच्छुक युवा जल्द से जल्द ऑनलाइन पंजीकरण करें और सी-पाइट कैंप, पट्टी में रिपोर्ट करें ताकि पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठा सकें। कैंप में रहने के दौरान भोजन और आवास की नि:शुल्क सुविधा प्रदान किया जाएगी। शारीरिक व लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह दस्तावेज लेकर जाने होंगे साथ कैंप में आते समय, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की एक प्रति, दसवीं का मूल प्रमाण पत्र, 10+2 और उससे अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी, पंजाब निवास प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, जाति प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, बैंक खाते की फोटोकॉपी (खाता चालू हालत में होना चाहिए), दो पासपोर्ट आकार के फोटो, एक कॉपी, एक पेन, खाने के बर्तन और रहने के लिए बिस्तर जैसी आवश्यक वस्तुएं साथ लानी होंगी। कैंप में रिपोर्ट करने का समय सुबह 9:00 बजे निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए, इच्छुक उम्मीदवार 97818-91928 और 98760-30372 पर संपर्क कर सकते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.