पंजाब के फरीदकोट में पुलिस ने जेल ने एक हेरोइन तस्करी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें एक आर्मी जवान और एक बर्खास्त पुलिस कर्मी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.8 किलोग्राम हेरोइन, एक हथियार तथा एक थार और एक एक्सयूवी वाहन बरामद किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस संबंधी पोस्ट डालकर सूचना दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दो महीने तक जेल आधारित इंटरसेप्शन के बाद एक्शन पुलिस ने दो महीने तक जेल आधारित इंटरसेप्शन के बाद एक यह एक्शन किया है। पुलिस के पास पुख्ता सबूत थे। जिसके बाद अब कार्रवाई हुई। पुलिस ने आरोपी 4.8 किलोग्राम हेरोइन, एक हथियार तथा एक थार और एक एक्सयूवी वाहन बरामद किया है। जल्दी ही इस बारे में फरीदकोट की पुलिस प्रेस कांफ्रेंस करेगी। माना जा रहा है कि उसमें यह खुलासा किया जाएगा। हालांकि पुलिस की जांच में यह साफ हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में शामिल रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.