तरनतारन जिले के गांव बाकीपुर में दिनदहाड़े एक 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव सुरसिंह के रहने वाले राणा सिंह (21) के रूप में हुई है।बता दे कि हत्या की वजह एक लड़की से छेड़छाड़ का पुराना मामला बताया जा रहा है। गौरतलब है कि छेड़छाड़ को लेकर लड़कों के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह भी हो गई थी। हालांकि, पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना तरनतारन की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जांच डीएसपी अतुल सोनी की देखरेख में की जा रही है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.