व्यक्ति को जमीन पर गिरा कर धारदार हथियार से उस पर वार करता बदमाश।
पंजाब के लुधियाना में लूटपाट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही। अब ताजा मामला बस्ती जोधेवाल के इलाके शिवपुरी चौक काली सड़क का सामने आया है। रात 12 बजे के बाद शिवपुरी चौक नजदीक एक राहगीर को दो बदमाशों ने भगा-भगा कर पीटा। करीब 2 मिनट तक बदमाशों के स
अपना बचाव करने के लिए जब वह जमीन पर गिर गया तो उसकी जेब से मोबाइल व नकदी छीनने की लुटेरों ने कोशिश की। इन लुटेरों का जब उसने विरोध किया तो उन लोगों ने धारदार हथियार के साथ उस पर हमला कर दिया।
व्यक्ति को भगाकर पीटते बदाश।
इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हुई घटना
इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई। इस घटना के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस कई पिछले क्रिमिनल केसों में नामजद व्यक्तियों का भी रिकार्ड खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि इस तरह की वारदातों पर पहले से काफी नकेल कसी गई है। फिर भी यदि कुछ गलत व्यक्ति लोगों से लूटपाट करते है तो उन्हें काबू किया जाएगा।
थाना में नहीं आई कोई शिकायत, लेकिन खुद करवा रहे मामले की जांच-SHO जसबीर सिंह
थाना बस्ती जोधेवाल के SHO जसवीर सिंह ने कहा कि अभी तक इस मामले में किसी की शिकायत नहीं आई है। लेकिन फिर भी इलाके में सुरक्षा को लेकर जांच करवाई जा रही है। लोगों से भी अनुरोध है यदि इस तरह की कोई घटन होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। यदि किसी भी व्यक्ति को कोई शकी व्यक्ति या नशा तस्कर नजर आता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.