लुधियाना में थाना हैबोवाल के अधीन आते चंद्र नगर स्थित सफेद कोठी के पास शिवसेना से जुड़े नेता राजन राणा पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले में राजन राणा के सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बेसुध हालत में सड़क पर पड़ा देख राहगीरों ने प्राथमिक उपचार दिया और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही शिवसेना समाजवादी से जुड़े हनी भारद्वाज मौके पर पहुंचे और घायल राजन राणा को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। एक्टिवा पर जा रहे थे घर, गनमेन भी छुट्टी पर था राजन राणा ने बताया कि वह अपने हैबोवाल स्थित घर से पुराने शहर में अपनी मां के पास जा रहे थे। उस समय वह एक्टिवा पर अकेले थे और उनका गनमैन छुट्टी पर था। जैसे ही वह सफेद कोठी के पास पहुंचे, पीछे से आए 3 से 4 अज्ञात युवकों ने उनके सिर पर किसी तेज वस्तु से वार कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। राणा ने कहा कि हमलावर कौन थे, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। होश में आने के बाद उन्होंने शिवसेना समाजवादी के साथियों को घटना की सूचना दी, जिन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अंदरुनी चोटें है लगी-राणा उन्होंने बताया कि हमले में उन्हें अंदरूनी चोटें भी आई हैं। फिलहाल उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी है, लेकिन उपचार के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी जाएगी। राणा ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस को सूचना मिलने के बाद जांच शुरू होने की संभावना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.