पंजाब के लुधियाना में एक हवालाती की फरारी का मामला सामने आया है। मेडिकल करवाने ला रहे पुलिस कर्मी को धक्का देकर हवालाती फरार हुआ है। आरोपी हथकड़ी सहित भागा है। थाना टिब्बा की पुलिस टीमें लगातार रेड कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे है।
हवालाती के भागने के ये कोई पहला मामला नहीं है। अक्सर पुलिस कर्मियों की लापरवाही के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती है। फिलहाल पुलिस फरार हवालाती की तलाश कर रही है।
सिविल अस्पताल मेडिकल के लिए ले जा रहे थे
जानकारी अनुसार, पंजाब होम गार्ड का जवान निर्मल सिंह हवालाती मनदीप सिंह का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर जा रहा था। पुरानी गउशाला नजदीक मनदीप सिंह ने उसे बहाना बनाया कि उसने पेशाब जाना है।
होम गार्ड के जवान को दिया धक्का
आरोपी मनदीप ने अचानक से निर्मल को धक्का दिया और भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। मनदीप हथकड़ी सहित फरार हुआ है। निर्मल ने उसका पीछा भी काफी किया लेकिन वह गलियों से होता हुआ भाग गया। पुलिस टीम अलग-अलग इलाकों में लगे सेफ सिटी कैमरे चेक कर रही है।
निर्मल ने तुरंत मामले की सूचना थाना टिब्बा की पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मनदीप निवासी श्री मुक्तसर साहिब के खिलाफ धारा BNS 262 के तहत मामला दर्ज किया है।
8 दिन पहले भी कोर्ट परिसर से भागा था हवालाती
26 नवंबर को हत्या के प्रयास (U/S 221,132 BNS) और अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार एक हवालाती पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। उस समय एएसआई कुलदीप सिंह और सिपाही गुरपिंदर सिंह आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ भल्ला निवासी पिंड मुल्लापुर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मिस रीतिका गुप्ता की अदालत में पेश करने के लिए ले जा रहे थे।
हरविंदर सिंह पर पहले से ही मुकदमा 24 नवंबर को धारा U/S 304 BNS थाना दाखा जिला लुधियाना में दर्ज था। आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही गुरपिंदर सिंह को जोरदार धक्का मारा। धक्का देने के बाद हरविंदर आम जनता और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का सहारा लेते हुए मौके से फरार होने में सफल रहा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.