पंजाब के लुधियाना में कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब सरकार की विशेष मुहिम ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 273 ग्राम हेरोइन (कमर्शियल रिकवरी), 61 ग्राम आइस (कमर्शियल रिकवरी), 60 हजार ड्रग मनी और एक वरना कार बरामद की है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा IPS के दिशा-निर्देशों में यह कार्रवाई की गई। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि आरोपी कई बड़े क्लबों में भी ICE का नशा सप्लाई करता था। DCP देहात जसकरण सिंह तेजा, ADCP जोन-4 जशनदीप सिंह गिल की अगुवाई में चौकी कटानी कलां की टीम ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी को पकड़ा। पुलिस आरोपी का पिछला रिकार्ड खंगाल कर पूछताछ करने में जुटे है। आरोपी का मोबाइल भी चैक किया जा रहा है ताकि पता चल सके कि उसका कनटेक्ट किन लोगों के साथ है। घेराबंदी कर पुलिस ने किया काबू पुलिस को सूचना मिली थी कि तरणवीर सिंह उर्फ धन्ना (निवासी गांव नीलो कलां, थाना समराला, जिला लुधियाना) अपनी काली वरना कार (PB-10-HS-7707) में माछीवाड़ा रोड से कोहाड़ा चौक की ओर नशा सप्लाई के लिए आ रहा है। टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना कूमकलां में एफआईआर नंबर 17 (30-01-2026) के तहत धारा 21/61/85 NDPS एक्ट में केस दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले से ही विभिन्न थानों में 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.