लुधियाना के जगराओं में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था। इसी रंजिश के चलते गांव की अनाज मंडी के पास हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने उस पर गोलियां चलाईं।
गोली लगने से उसकी की मौत हो गई और वह खेतों में गिर पड़ा। घटना के बाद गगनदीप को उसका भाई और गांव के लोग तुरंत जगराओं सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही हठूर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि कबड्डी खिलाड़ी से जुड़ी पुरानी रंजिश के कारण ही उनके बेटे की हत्या की गई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।
खबर अपडेट की जा रही है….
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.