पंजाब के लुधियाना में गोल्ड ज्वैलरी कारोबारी को थ्रेट मिली है। उससे कुछ लोगों ने 1 करोड़ की रंगदारी मांगी है। कारोबारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने फिलहाल अमृत दलाम ग्रुप के नाम से मामल
पीड़ित व्यक्ति सचिन ने पुलिस को बताया कि उसका ताजपुर रोड और राहों रोड पर गोल्ड ज्वैलरी का कारोबार है। किसी व्यक्ति ने उसे फोन करके एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
थाना डिवीजन नंबर 7।
4 दिसंबर को आई वॉट्सऐप नंबर से काल
सचिन मुताबिक वह वह पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ मिलकर यह कारोबार कर रहा है। 4 दिसंबर 2025 को उसके वॉट्सऐप नंबर 98764-43785 पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अमृत दालम ग्रुप का सदस्य बताते हुए एक करोड़ रुपए की मांग की। उसने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो उसे जान से मार दिया जाएगा।
पुलिस अब इस मामले में वॉट्सऐप नंबर पर आई कॉल की डिटेल निकलवा रही है और कॉल करने वाले की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.