पंजाब के लुधियाना में सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स (CGST) कमिश्नरेट ने आयरन एंड स्टील मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.43 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। इस दौरान 1.8 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई है और एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मंडी गोबिंदगढ़ में कई जगह की रेड सीजीएसटी अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर 5 फरवरी 2026 को पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब स्थित मंडी गोबिंदगढ़ में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। जांच के दौरान टैक्स चोरी से जुड़े अहम दस्तावेज सामने आए, जिसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। उसके बैंक रिकार्ड खंगाले जा रहे है। डिजीटल उपकरणों की भी जांच करवाई जा रही है। पूरे नेटवर्क की परतें खोलने के लिए जांच है जारी अधिकारियों ने बताया कि पूरे नेटवर्क की परतें खोलने और अन्य संलिप्त इकाइयों की पहचान के लिए जांच जारी है। CGST कमिश्नरेट ने कहा कि टैक्स धोखाधड़ी के मामले में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि ईमानदार करदाताओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित किया जा सके। अधिकारियों के मुताबिक अभी कई और भी ऐसे लोग विभाग की रडार पर है जो टैक्स चोरी कर रहे है। इन लोगों के सूची बनाई जा चुकी है। जल्द ही कई अन्य शहरों में भी टीमें रेड करके टैक्स चोरी करने वालों पर शिंकजा कसेग।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.