लुधियाना के 33 फूटा रोड इलाके में उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक 13 साल के लड़के का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना शनिवार दोपहर की है। मृतक की पहचान आयुष 13 वर्षीय के रूप में हुई है। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि आखिर एक मासूम बच्चे ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। दोपहर 2:30 बजे खुला खौफनाक राज मृतक के पिता अर्जुन पंडित ने बताया कि उनके चार बेटे हैं जिनमें आयुष दूसरे नंबर का था। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे जब बड़ा भाई प्रिंस घर लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब आयुष ने गेट नहीं खोला तो प्रिंस को अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों और घर वालों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर आयुष कमरे में लगे पंखे से गमछे का फंदा बनाकर लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे फंदा काटकर नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। छुट्टियों का बोला था झूठ थाना जमालपुर की पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं पुलिस को पता चला कि आयुष पिछले दो दिनों से स्कूल नहीं जा रहा था। उसने घर पर यह झूठ बोला था कि स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं जबकि असल में स्कूल में फाइनल परीक्षाएं चल रही थीं।पिता अर्जुन के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से आयुष ने घर में किसी से भी बात करना बंद कर दिया था। जब भी उससे पढ़ाई का जिक्र होता वह घबरा जाता था। पुलिस का क्या है कहना शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। रविवार दोपहर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला परीक्षा के तनाव और फेल होने के डर से जुड़ी आत्महत्या का लग रहा है। बच्चा घर पर छुट्टियों का झूठ बोलकर परीक्षा छोड़ रहा था। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है और हर पहलू से जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.