लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर बने पुल पर हादसाग्रस्त BMW कार।
पंजाब के लुधियाना में आज फिरोजपुर रोड पर एलिवेटेड पुल पर एक तेज-रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकरा गई। कार के ड्राइवर से स्टेयरिंग का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण वह गाड़ी को संभाल नहीं सका। कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराया तो धमाके जैसे आवाज आई। ड्राइवर
पुल पर रंगाई का काम कर रही लेबर जब ड्राइवर को कार से सुरक्षित बाहर निकालने पहुंचे तो ड्राइवर नशे की हालत में था। मदद के लिए आए लोगों को वह गालियां देने लगा। लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस को सूचित किया।
कुलविंदर सिंह जस्सा जानकारी देते हुए।
फुटपाथ से टकरा गाड़ी सड़क पर गिरी
जानकारी देते हुए कुलविंदर सिंह जस्सा ने कहा कि वह पुल पर रंग करने का काम करता है। उसने देखा कि गाड़ी बहुत तेज रफ्तार से आई। पहले गाड़ी फुटपाथ डिवाइडर से टकराई फिर सड़क पर जा गिरा। ड्राइवर नशे की हालत में था। उसकी जब मदद करनी चाही तो उसने उन्हें गालियां दी। मौके पर कुछ अन्य लोग भी अपने वाहन रोक कर खड़े हो गए। ड्राइवर ने उन्हें भी गालियां निकाली।
गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिकारी थी कि यदि वह साइड डिवाइडर से टकराती तो हो सकता था कि पुल के नीचे गिर जाती। कार का अगला पहिया तक खुल गया है। फ्रंट सीट के दोनों एयर बैग खुल गए है। मौके पर पहुंच पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर गाड़ी मालिक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.