पंजाब के लुधियाना के बाड़ेवाल इंद्रा कॉलोनी इलाके में जातिसूचक टिप्पणी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि उन पर 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। पीड़ितों के मुताबिक वह डरे हुए थे इसलिए आज 2 दिन बाद शिकायत दर्ज करवाएंगे। हैवनप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ घर जा रहा था। कॉलोनी के चौक पर कुछ युवक खड़े थे। आरोप है कि युवकों ने शैड्यूल कास्ट होने के कारण आपत्तिजनक टिप्पणी की। दोस्त ने पूछा तो भड़क गए युवक
हैवनप्रीत के मुताबिक, उसका दोस्त युवकों से पूछने गया कि उन्होंने टिप्पणी क्यों की। वह अपने दोस्त को समझाकर वहां से निकलना चाहता था, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे थप्पड़ मार दिए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में गौरव सिंह, हैवनप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, सुखदीप और हरविंदर सिंह घायल हुए हैं। 5 युवक हुए घायल पीड़ितों का कहना है कि झगड़े के दौरान परिवार के करीब 5 लोग घायल हो गए। शुरुआत में डर के कारण उन्होंने शिकायत नहीं दी, लेकिन अब कॉलोनी के कुछ लोगों के हौसला देने के बाद उन्होंने सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया है और पुलिस चौकी रघुनाथ में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है। सीसीटीवी में कैद हुई घटना
गौरव सिंह ने बताया कि वह और उसके साथी लेबर का काम करते हैं। आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर माहौल खराब किया। पहले उन्होंने इग्नोर किया, लेकिन बाद में एक युवक ने अपने साथियों को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों का दावा है कि पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि इलाके में दोबारा ऐसा माहौल न बने। इस मामले में जब दूसरे पक्ष से लड़ाई का कारण जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई लड़ाई नहीं हुई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.