मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण पंजाब में शादियों का सीजन फीका पड़ सकता है। LPG के कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई ठप हो गई है। इससे शादियों में बनने वाले खाने की वैराइटी कम हो सकती हैं। कुछ परिवार शादी की शॉपिंग, रिश्तेदारों को निमंत्रित करने और घरों को सजाने के साथ अपने स्तर पर दोस्तों और रिश्तेदारों के सहारे LPG का जुगाड़ करने में भी लगे हुए हैं, लेकिन वह नाकाफी है। LPG की सही सप्लाई न होने से करीब 10 हजार से भी ज्यादा शादियों का मेन्यू छोटा होने की कगार पर है। फरीदकोट, होशियारपुर, पटियाला समेत पंजाब के कई जिलों में सोमवार से ही कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद हो गई। साथ ही घरेलू गैस की सप्लाई पर भी असर पड़ा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि घरेलू गैस की समस्या नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग के बाद सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। सिलेंडर की व्यवस्था के लिए लोग भागदौड़ कर रहे पटियाला के एक निवासी ने बताया कि उसकी बहन की शादी इस सप्ताह है। वह सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं, क्योंकि हलवाई ने बताया है कि गैस नहीं मिल रही। खाना बनाने में गैस कम पड़ेगी। रिश्तेदार पहले से ही घर पर आ गए हैं। कैटरर्स भी कह रहा है कि गैस सिलेंडर की व्यवस्था करो, नहीं तो कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है। पटियाला में पंजाब मैरिज पैलेस एंड रिसॉर्ट एसोसिएशन के प्रधान सुखदेव सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्हें आज ही सुबह ही पता चला कि कमर्शियल सिलेंडर की समस्या चल रही है। उन्होंने कहा- मैं स्थिति से निपटने के तरीके खोजने के लिए एसोसिएशन के सदस्यों की एक मीटिंग बुला रहा हूं। होटल और रेस्टोरेंट मालिक चिंता में इस स्थिति पर होटल और रेस्टोरेंट के मालिक भी चिंता में हैं। ज्यादातर होटलों और रेस्टोरेंट्स में आजकल कोयले से जलने वाली भट्टियों के बजाय LPG गैस से ही खाना बनता है। अब जब कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं तो उनकी परेशानी बढ़ रही है। पंजाब होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरबीर सिंह ने कहा कि सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रह सकती है, फिर भी चिंता तो बनी हुई है। लगभग सभी होटल और रेस्तरां 3 से 5 दिनों के लिए स्टॉक रखते हैं। इसलिए, गैस सप्लाई बंद होने का वास्तविक असर करीब एक सप्ताह बाद ही महसूस होगा। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को सलाह दी गई है कि अस्थायी रूप से वापस कोयले की भट्टियां जलाना शुरू कर दें। नहीं तो उनका कारोबार कुछ समय के लिए ठप भी हो सकता है। घरेलू गैस बुकिंग में भी दिक्कतें आ रहीं गैस की समस्या केवल कमर्शियल नहीं, बल्कि घरेलू सिलेंडर में भी आ रही है। इससे वे बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जो अकेले रहते हैं। कई लोगों की शिकायत है कि गैस बुकिंग नंबर लगातार व्यस्त रहते हैं। जब एजेंसियों पर जाते हैं, तो उन्हें केवाईसी कराने को कहा जाता है। केवाईसी भी करवा दो, तब भी सर्वर ठीक से काम नहीं करता और बुकिंग नहीं हो पाती। पटियाला में पूर्व बैंकर बृज भूषण गोयल ने कहा कि वह इंडेन एलपीजी एजेंसी पर पहुंचे। वहां न तो ऑनलाइन बुकिंग हुई और न ही ऑफलाइन। क्योंकि, एजेंसी पर बताया गया कि सर्वर डाउन है। लोगों को घंटों इंतजार कराने के बाद वापस भेजा जा रहा है। इस पर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि घरेलू गैस की आपूर्ति घरों तक सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है। जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए घरेलू सिलेंडरों के लिए 25-दिन की इंटर-बुकिंग अवधि शुरू की गई है। सेल्स ऑफिसर बोले- बॉटलिंग प्लांट सुचारू, घबराने की बात नहीं वहीं, पटियाला में भारत गैस के सेल्स ऑफिसर देवाशीष कनौजिया ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। लालरू (मोहाली) में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एलपीजी बॉटलिंग प्लांट सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गैस की पहुंच बरकरार रखने और फर्जी ग्राहकों को खत्म करने के लिए ई-केवाईसी और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) की व्यवस्था शुरू की है। ग्राहक के लिए दो बुकिंग के बीच 25 दिन की समयसीमा रखी गई है, ताकि कोई जमाखोरी न कर सके। अधिकारी लोगों से शांति की अपील कर रहे…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.