बड़ी लॉटरी निकलने के बाद एजेंसी के मालिक ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं।
लुधियाना की एक लॉटरी एजेंसी के फिल्लौर काउंटर से लॉटरी टिकट खरीदकर एक व्यक्ति रातों-रात करोड़पति बन गया है। इस लॉटरी टिकट पर 3 करोड़ रुपए का इनाम निकला है। हालांकि, अभी इस लॉटरी को क्लेम करने इसका विनर एजेंसी नहीं पहुंचा।
पंजाब स्टेट लॉटरी विभाग की ओर से घोषित नतीजों में पहला इनाम 3 करोड़ रुपए का लगा है, जिसका टिकट नंबर 791016 है। वहीं, दूसरा इनाम 50 लाख रुपए का लगा है, जिसका टिकट नंबर B 862817 है। अब एजेंसी को करोड़पति विनर का इंतजार है।
फिल्लौर में जश्न का माहौल, विनर की तलाश जारी एजेंसी संचालक शाम सुंदर भनोट ने कहा- यह हमारे लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है। पंजाब सरकार की मान्यता प्राप्त लॉटरियों ने आज एक बार फिर आम आदमी के सपनों को सच किया है। हमारे अलग-अलग काउंटरों से 3 बड़े इनाम निकले हैं, जिनमें 3 करोड़ रुपए का बंपर प्राइज भी शामिल है।
जैसे ही यह खबर फैली कि 3 करोड़ रुपए का टिकट फिल्लौर के काउंटर से बिका है, इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। एजेंसी के दफ्तर में मिठाइयां बांटी जा रही हैं। चेयरमैन शाम सुंदर भनोट ने बताया कि उनकी एजेंसी के माध्यम से कई लोग पहले भी करोड़पति बन चुके हैं, लेकिन एक ही बार में तीन बड़े इनाम निकलना बड़ी उपलब्धि है।
फिलहाल पहले इनाम के विजेता ने अभी तक एजेंसी से संपर्क नहीं किया है। एजेंसी और स्थानीय लोग अब उस मिस्ट्री विनर का इंतजार कर रहे हैं।
सावधानी और प्रक्रिया लॉटरी विभाग के अनुसार, विजेताओं को अपना टिकट सुरक्षित रखना होगा और तय समय सीमा के भीतर जरूरी दस्तावेजों (पैन कार्ड, आधार कार्ड और ओरिजिनल टिकट) के साथ विभाग के पास क्लेम फाइल करना होगा। टैक्स कटौती के बाद विजेता को इनामी राशि का भुगतान किया जाएगा।
——
यह खबर भी पढ़ें…
मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति:₹200 के टिकट पर निकला डेढ़ करोड़ का इनाम; पंचकूला का रहने वाला
मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम जीता है। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी का 200 रुपए का टिकट खरीदा था और फिर रातों-रात उसकी किस्मत बदल गई। सिक्योरिटी गार्ड कपिल हरियाणा के पंचकूला जिले के रायपुररानी के गांव मौली के रहने वाले हैं। लॉटरी जीतने के बाद परिवार भी काफी खुश है। वहीं, परिवार वालों को अब लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.