लुधियाना के ऑटोमोबाइल सेक्टर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के किया शोरूम में एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। शोरूम में तैनात एक महिला कैशियर ने अपनी ही कंपनी की आंखों में धूल झोंकते हुए लाखों-करोड़ों रुपये का गबन कर डाला। पुलिस ने इस मामले में आरो
ऐसे शुरू हुआ धोखाधड़ी का खेल
पुलिस को दी गई शिकायत में इंद्र मोहन पाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला पूजा यादव को 8 अक्टूबर 2025 को लुधियाना स्थित शोरूम में कैशियर के पद पर ट्रांसफर किया गया था। पूजा पर कंपनी के कैश और ट्रांजेक्शन के प्रबंधन की बड़ी जिम्मेदारी थी। लेकिन जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही समय बाद उसने अपनी कुर्सी का नाजायज फायदा उठाना शुरू कर दिया। उसने बड़ी चालाकी से बिलिंग सॉफ्टवेयर और रसीदों के साथ छेड़छाड़ शुरू की।
ऑडिट रिपोर्ट ने उड़ाए होश: एक ही UTR से काटी कई रसीदें
मामले का खुलासा तब हुआ जब कंपनी के अकाउंट्स विभाग ने रूटीन ऑडिट किया। ऑडिट के दौरान जब उन्होंने देखा कि पूजा ग्राहकों को देने के लिए फर्जी और डुप्लीकेट रसीदें तैयार करती थी। डिजिटल पेमेंट के सबूत के तौर पर इस्तेमाल होने वाले एक ही UTR (Unique Transaction Reference) नंबर को कई अलग-अलग रसीदों पर इस्तेमाल किया गया। राहकों से नगद राशि लेकर उसे कंपनी के बैंक खाते में जमा करने के बजाय आरोपी महिला उसे सीधे अपनी जेब में डाल रही थी।जिसके बाद महिला की शिकायत पुलिस को दी गई
जिस थाने में मामला दर्ज हुआ
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि PGD नंबर 711395/710633 के तहत हुई आंतरिक जांच और ऑडिट में पूजा यादव की पूरी जालसाजी का कच्चा चिट्ठा सामने आ गया। 1 दिसंबर 2025 को मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया गया। लंबी पड़ताल और दस्तावेजों की जांच के बाद थाना मोती नगर पुलिस ने पूजा यादव के खिलाफ आज मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी महिला ने बिलिंग एंट्रीज में हेराफेरी की और फर्जी रसीदें बनाकर कंपनी को बड़ा वित्तीय नुकसान पहुंचाया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गबन में क्या शोरूम का कोई अन्य कर्मचारी भी शामिल था।अभी जांच जारी है
फिलहाल पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गबन की गई कुल राशि कितनी है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक यह आंकड़ा करोड़ों में जा सकता है। शोरूम प्रबंधन अब अपने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को दोबारा खंगाल रहा है ताकि धोखाधड़ी की पूरी गहराई का पता चल सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.