लुधियाना में आज फिरोजपुर रोड एमबीडी माल से आगे पूरी तरह जाम हो गया है। यहां सड़क पार कर रही सुरिंदर कौर 48 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी ना होने के कारण परिवार ने सड़क पर धरना लगा दिया। सिक्योरिटी गार्ड का महिला करती थी काम जानकारी के मुताबिक मृतक महिला मेडीवे अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करती थी। वह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार इनोवा कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। मृतका की पहचान 48 वर्षीय महिला के रूप में हुई है, जो गांव बद्दोवाल की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि उसके दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिजन इंसाफ की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतका का बेटा आज ही विदेश से घर आया था और वह अपनी मां से मिलने वाला था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार का आरोप है कि हादसे की CCTV फुटेज मौजूद होने के बावजूद अभी तक आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस की ढीली कार्यशैली के बाद आज लगाया धरना हरदीप सिंह ने कहा कि 5 तारिख को इनोवा कार जो 80 की स्पीड से आई। उसने मेरी साली सुरिंदर कौर को जबरदस्त टक्कर मारी। वह गाड़ी किसी रसूखदार की है। अभी तक आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला मेडिसिटी अस्पताल में काम करती है। वह शाम के समय घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इतने दिन बाद आज पुलिस की ढीली कार्यशैली के बाद आज मजबूरन हमने धरना दिया। 5 तारिख की है घटना उधर, मामले की जांच कर रहे अधिकारी उमेश सिंह ने बताया कि यह घटना 5 तारीख की है। महिला सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हुई थी। जिस वाहन से दुर्घटना हुई है, उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.