होशियारपुर जिले के भाम गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 99 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान जोगिंदर कौर (पत्नी मलकीत सिंह) के रूप में हुई है। जोगिंदर कौर गांव में अकेली रहती थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और डर का माहौल है। जानकारी के अनुसार, वारदात कल रात की है। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के अंदर ही एक पेटी (ट्रंक) में छिपा दिया था। कल रात जब ग्रामीणों को घटना का आभास हुआ, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने जब तलाशी ली, तो बुजुर्ग महिला का शव पेटी से बरामद हुआ। लूटपाट के इरादे से हत्या की आशंका सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी उसी गांव का निवासी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि नशे की पूर्ति या लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया गया होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.