उधार के पैसे मांगने गए व्यक्ति को राइफल दिखाता आरोपी।
पंजाब के गुरदासपुर स्थित बटाला में उधार दिए पैसे मांगने गए दोस्त पर दूसरे दोस्त ने राइफल से गोली मार दी। गोली व्यक्ति के पैर में लगी, जिससे वो लहूलुहान होकर गिर गया। पहले दोनों परिवारों में काफी देर कहासुनी हुई, इसके बाद बहस ने हिंसक रूप ले लिया।
पीड़ित परिवार अमृतसर से अपने पैसे लेने आया था। व्यक्ति ने जैसे ही पैसे मांगे, दूसरे परिवार ने कहा कि उन्होंने पहले ही पैसे लौटा दिए हैं। आरोपी की पत्नी ने कहा कि अगर पैसे चाहिए तो सबूत दे दो। तभी आरोपी ने राइफल तान दी। जैसे ही पीड़ित ने दम है तो मार-मार कहा, सामने से फायर कर दिया गया।
घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे पीड़ित की पत्नी ने अपने मोबाइल फोन से बनाया है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फायरिंग और घायल व्यक्ति के PHOTOS…
दोस्त से उधार दिए पैसे मांगने गए व्यक्ति को राइफल दिखाता आरोपी।

गोली लगने के बाद लहूलुहान पड़ा व्यक्ति।
सिलसिलेवार रूप में जानें पूरा मामला…
- बटाला के गोखूवाल का मामलाः अमृतसर निवासी पीड़ित राजिंदर सिंह ने बटाला के गांव गोखूवाल के रहने वाले परमजीत सिंह नामक व्यक्ति को वर्ष 2003 में 5 लाख रुपए उधार दिए थे। अब वो उधार दिए पैसे वापस मांगने आरोपी के घर गया था।
- पैसे लौटाने में कर रहा था आनाकानीः जानकारी के अनुसार, परमजीत सिंह लंबे समय से पैसे लौटाने में आनाकानी कर रहा था। बीती रात जब राजिंदर सिंह अपनी पत्नी और ड्राइवर के साथ पैसे मांगने परमजीत सिंह के घर गांव गोखूवाल पहुंचा, तो पहले परमजीत सिंह और उसके परिवार द्वारा उसके साथ झगड़ा किया।
- आरोपी ने गुस्से में तानी राइफलः आरोपी ने काफी देर बहस की और दोस्त से कहा कि उसने सारे पैसे दे दिए हैं। आरोपी की पत्नी ने भी कहा कि अगर पैसे चाहिए तो सबूत दे दो। तभी आरोपी ने राइफल तान दी। जैसे ही पीड़ित ने दम है तो मार-मार कहा, सामने से फायर कर दिया गया।
- 315 बोर की राइफल से फायर कियाः इसके बाद 35 बोर की राइफल से दो से तीन फायर किए गए, जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें से एक गोली राजिंदर सिंह के पैर में लगी, जिसके बाद उसका ड्राइवर उसे गाड़ी में डालकर वहां से ले गया।
- पुलिस ने केस दर्ज कियाः फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह राजिंदर सिंह के परिवार द्वारा मोबाइल फोन से बनाया गया है।
पत्नी और ड्राइवर जान बचाकर भागे
घटना के समय पीड़ित की पत्नी और ड्राइवर मौके से अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे। पत्नी द्वारा बनाए गए वीडियो में आरोपी खुलेआम फायरिंग करता हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान बटाला के गांव गोकूवाल निवासी परमजीत सिंह संधू के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.