पंजाब में शीतलहर और बेहद घने कोहरे का कहर जारी है। रविवार को फरीदकोट सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।
अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अमृतसर (14.8 डिग्री), लुधियाना (18.2 डिग्री) और पटियाला (18.4 डिग्री) सामान्य से नीचे रहे। सबसे अधिक तापमान अबोहर में 22.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने जनता से शीतलहर और घने कोहरे में यात्रा करते समय सतर्क रहने की अपील की है।
उड़ानें प्रभावित
धुंध के कारण श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों में देरी और रद्द करने की स्थिति बनी। दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान रद्द हुई, जबकि शारजाह और दोहा की उड़ानें साढ़े छह घंटे तक लेट रहीं। यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। आने वाली उड़ानों की देरी का असर आगे की उड़ानों पर भी पड़ा।
न्यूनतम तापमान
फरीदकोट: 3.4°
होशियारपुर: 3.9°
गुरदासपुर: 4.0°
लुधियाना: 4.4°
पटियाला: 4.6°
बठिंडा: 6.0°
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.