शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बठिंडा की मोड़ मंडी में ‘पंजाब बचाओ’ रैली का आयोजन कर पंजाब सरकार के बजट और उसकी नीतियों पर जमकर हमला बोला। रैली में पार्टी नेताओं ने सरकार पर वादों को पूरा न करने और राज्य को कर्ज में डुबोने का आरोप लगाया। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने सरकार ने पांच साल में सरकार ने केवल पंजाब पर कर्च बढ़ाया। अपने किसी वादे को पूरा नहीं किया। उन्होंने बजट पर कहा कि अब सरकार को महिलाओं का ध्यान आया है, जब सरकार का अखिरी साल चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाहरी लोग चला रहे हैं। बीते चार साल में प्रदेश में गैंगस्टर और नशा तस्कर बढ़े हैं। बाहरी लोग सरकार के बहाने पंजाब में लूट मचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। रैली को संबोधित करते हुए बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि यह बजट बेटियों और बहनों के लिए होना चाहिए था, लेकिन उनके साथ धोखा किया गया है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि पांच साल बाद यह आखिरी बजट है, फिर भी पंजाब के विकास के लिए कोई काम नहीं किया गया। मजीठिया ने आरोप लगाया कि सरकार सरकारी जमीनें बेचकर कर्ज ले रही है और महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। मजीठिया ने यह भी कहा कि हर बजट में मेडिकल कॉलेज बनाने की बात होती है, लेकिन संगरूर में कई साल पहले नींव रखे जाने के बावजूद अभी तक कोई कॉलेज नहीं बना है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे सरकार द्वारा दिया गया पैसा ले लें, लेकिन आगामी चुनावों में उन्हें सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि पंजाब पर अब खजाने पर 5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो गया है। हर सिमरत कौर बादल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 18 साल से ऊपर की हर महिला को प्रति माह 1000 रुपये देने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि 48 महीने बीत चुके हैं और 48,000 रुपये बकाया हैं। उन्होंने दावा किया कि कुल 60 हजार रुपये का वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कुल 62,000 करोड़ रुपये का वादा किया था, लेकिन अब वे केवल 8 से 9 हजार रुपये देने की बात कर रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.