फाजिल्का के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में सोमवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने ध्वज फहराया। इससे पहले गुलाब चंद कटारिया भारत- पाकिस्तान सरहद के नजदीक आसफवाला में बनी 1965-71 के युद्ध में शहीदों की समाधि पर पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद फाजिल्का में राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि 8 फरवरी से फाजिल्का से वह नशे के खिलाफ पदयात्रा की शुरुआत करेंगे । गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि आज उन्हें फाजिल्का में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां की धरती ने शहीदों का आंचल अपने हृदय में छिपाया हुआ है। यही वजह वह राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने से पहले वह फाजिल्का के भारत- पाक सरहद के नजदीक आसफवाला में 1965-71 की भारत पाक युद्ध में शहीद जवानों के समाधि स्थल पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। पंजाब की धरती सुरक्षा की रीढ: राज्यपाल राज्यपाल ने कहा कि पंजाब की धरती देश की सुरक्षा की रीढ़ है। सीमाओं की रक्षा से लेकर राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अनुकरणीय भूमिका निभाई है। हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ के दौरान पंजाब के लोगों की साहस और शक्ति देखने को मिली है। सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के लोगों ने साबित कर दिया कि वह हर पल पंजाब के लिए डटकर खड़े है। राज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की गई है, जिसमें 10 लाख रुपए तक बीमा आम लोगों को स्वास्थ्य के लिए मिलेगा। राज्य में कुल 356 हाईटेक एम्बुलेंस तैनात है। राज्यपाल ने रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से जिला प्रशासन को एम्बुलेंस देने की घोषणा की। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब के घरों को फ्री बिजली मिली रही है। जिससे प्रति परिवार को प्रति वर्ष 25000 रुपए का लाभ हो रहा है। पंजाब में आई शिक्षा की क्रांति: गुलाबचंद उन्होंने कहा कि पंजाब में शिक्षा क्रांति लाई गई है। सिंगापुर जैसे देशों में शिक्षकों को भेजा गया। बेटियों की शिक्षा में कोई बाधा न आए इसके लिए ट्रांसपोर्ट व्यवस्था दी जा रही है। जिससे करीब 10 हजार बच्चियों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण युवाओं और विद्यार्थियों के ज्ञान के लिए महत्वपूर्ण केंद्र लाइब्रेरी खोली है। नहरी पाने की उपलब्धता 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 72 प्रतिशत तक कर दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.