पंजाब में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए साल 2026 खुशखबरी लेकर आया है। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार इस साल में 17 हजार नई नौकरियां देगी। इनमें सबसे ज्यादा 10 हजार मुलाजिमों की भर्ती पंजाब पुलिस में होगी।
राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। AAP सरकार का यह आखिरी साल है, ऐसे में 2027 के चुनाव में यूथ को वोट बैंक में तब्दील करने के लिए पूरा रोडमैप बन चुका है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू कहते हैं कि मार्च 2022 में सरकार बनने के बाद 58 हजार सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।
सरकार इसे भी अपनी बड़ी उपलब्धि मानकर चल रही है कि अभी तक उनकी तरफ से की गई किसी भी भर्ती प्रक्रिया को कोई चुनौती नहीं मिली है। अपॉइंटमेंट लेटर मिलने के बाद कानूनी चक्कर के बजाय युवाओं को सीधे जॉइनिंग मिल रही है।
खाली पदों का आंकड़ा जुटा चुकी सरकार युवाओं के लिए सबसे अहम नौकरी है। वह भी सरकारी हो तो उनके लिए इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती। इसीलिए AAP सरकार चुनाव से पहले खाली पड़े सभी पद भरना चाहती है। इसी वजह से सरकार ने पहले ही सभी विभागों में खाली पड़े पदों के आंकड़े जुटा लिए हैं।
सरकार का मेन फोकस 12 विभागों पर है। जिनमें पहले नंबर पर पंजाब पुलिस है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, लोकल बॉडी, एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट, सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट, वाटर रिसोर्सेज, रेवेन्यू, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और एग्रीकल्चर में 7 हजार भर्तियां की जाएंगी।

चंडीगढ़ में मंत्रियों के साथ मीटिंग करते हुए CM भगवंत मान।- फाइल फोटो
कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए PSSSB के जरिए भर्ती सरकार यह सारी भर्तियां पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) के माध्यम से कराएगी। भर्ती में किसी तरह की करप्शन या दलाली पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सरकार किसी भी तरह से नहीं चाहती कि भर्ती को लेकर किसी भी तरह का कोई विवाद हो और इलेक्शन ईयर में सरकार की इमेज खराब हो। सरकार कुछ पदों के लिए आवेदन मांग चुकी है जबकि बाकियों के लिए नियम-शर्तें फाइनल करा रही है। इसके बाद रिटन एग्जाम और इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी।
प्राइवेट नौकरियों पर भी फोकस सरकारी पदों की बंदिश को देखते हुए AAP सरकार प्राईवेट नौकरियां दिलाने पर भी फोकस कर रही है। सरकार इसी साल मार्च महीने में प्रोग्रेसिव पंजाब समिट करा रही है। जिसमें प्राइवेट कंपनियों को पंजाब में काम करने के लिए न्योता दिया जाएगा। प्राइवेट कंपनियों के जरिए भी युवाओं को रोजगार मिलेगा। खासकर, CM भगवंत मान हाल ही में जापान और साउथ कोरिया का दौरा करके आए हैं, वहां से भी कंपनियां पंजाब में इन्वेस्टमेंट में इंटरेस्ट दिखा सकती हैं।

सीएम भगवंत मान हाल ही में साउथ कोरिया के दौरे पर गए थे।- फाइल फोटो
सरकार का 58 हजार भर्तियों का दावा AAP सरकार का कहना है कि अब तक सरकार के लगभग 4 साल के टेन्योर में 58 हजार भर्तियां की जा चुकी हैं। जिनमें सबसे ज्यादा साढ़े 11 हजार पद शिक्षा विभाग में भरे गए हैं। शिक्षा AAP की राजनीतिक शुरुआत से ही पार्टी का फोकस रही है। सेहत में भी एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की गई है।

AAP नेता बोले- न रिश्वत चली, न सिफारिश पंजाब AAP के महासचिव बलतेज पन्नू ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में आई है, तब से 58 हजार से अधिक नौकरियां दी युवाओं को गई हैं। एक भी व्यक्ति ने भर्ती प्रक्रिया को चुनौती नहीं दी है और न ही किसी को रिश्वत या सिफारिश से नौकरी मिली है। 2026 में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।


————
ये खबरें भी पढ़ें…
पंजाब में महिलाओं को हर महीने ₹1100 मिलेंगे:हर परिवार को ₹10 लाख तक फ्री इलाज मिलेगा; IPL का हाई एंटरटेनमेंट दिखेगा

पंजाब में साल 2026 लोगों के लिए 2 बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा। साल के शुरुआत में पंजाब में हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके बाद हर महिला को प्रति महीने 1100 रुपए मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए 1 करोड़ से ज्यादा महिलाएं 4 साल से इंतजार कर रही थीं। (पूरी खबर पढ़ें)
पंजाब में 11 लॉन्ग वीकेंड, 3 दिन छुटि्टयां:चंडीगढ़ में सात, हिमाचल में 18 बार लंबी छुट्टी; 2026 का पूरा हॉलीडे कैलेंडर देखिए

नए साल 2026 में पंजाबियों को 11 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे। इस दिन लगातार 3 छुट्टियां होंगी। इस बार 6 त्योहार शुक्रवार और 5 सोमवार को पड़ रहे हैं। जिनमें सेटरडे और संडे मिलाकर लॉन्ग वीकेंड की स्थिति बनेगी। हालांकि 5 सरकारी छुट्टियां ऐसी हैं, जो संडे को आ रही हैं। सरकारी ऑफिसों में साल के 365 दिनों की जगह 244 दिन ही कामकाज होगा। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब ने झेला भारत-पाक जंग का माहौल:2 भाईयों की एक दुल्हन; 3 शहरों में मीट-शराब बैन; 2025 की 10 बड़ी घटनाएं

साल 2025 का आज आखिरी दिन है। इस पूरे साल में पंजाब ने जंग का माहौल झेला। 3 रातें आसमान में मंडराते ड्रोन देखे। बाढ़ ने पूरे पंजाब को रुलाया। सैकड़ों लोग घर से बेघर हो गए। दिन और रात बाढ़ के खतरे में गुजारे। AAP की अंदरूनी राजनीति ने भी पंजाबियों को चौंकाया। एक विधायक ने अचानक इस्तीफा दे दिया। दूसरे को पुराने केस में जेल जाना पड़ा। तीसरा भ्रष्टाचार में पकड़ा गया तो चौथा रेप केस में फंस गया। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.