जालंधर वेस्ट में एक बार फिर से गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ जिसमें पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद कोहराम मच गया और इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पूर्व विधायक शीतल बाद में मौके पर पहुंचे और फिर जोशी अस्पताल।
मृतक युवक 17 साल का विकास था जो बस्ती दानिशमंदा इलाके में रहता था। उसका अपनी गली में युवकों के साथ विवाद हुआ था। उन्होंने तेज धार हथियारों से हमला करके उसका कत्ल कर दिया। हत्यारों की संख्या तीन थी जिनके पास धारदार हथियार थे।
एक हत्यारे ने धारदार चाकू विकास की छाती पर मारा जिसका जख्म दिल तक हो गया और उसकी मौत हो गई। खून से लथपथ विकास को जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में लग गई है। शीतल अंगुराल का कहना है कि मृतक उसके ताया का बेटा है और इस घटना से उनको गहरा आघात लगा है।