मोहाली में मर्डर के बाद आरोपी इस तरह फरार हुए थे। उन्होंने अपने चेहरे कवर किए हुए थे। फाइल फोटो
मोहाली में पंजाब के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी की हत्या के मामले में अब परिवार के नौकर नीरज को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद ही इस साजिश को रचा था।
पुलिस का कहना है कि उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगी हुई हैं और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। हालांकि आरोपी ने हत्या चालाकी से की थी। लेकिन पुलिस एक संदेह में गहराई की गई पूछताछ में आरोपी टूट गया और तोते की तरह सारे राज खोल दिए।
इस संदेह से पकड़ा आरोपी शातिर
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पूरी रणनीति के तहत वारदात को अंजाम दिया। उसे पता था कि महिला घर पर अकेली है। ऐसे में वह आसानी से वारदात को अंजाम दे पाएगा। साथ ही उसे कोई पकड़ नहीं पाएगा। फिर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।
हालांकि पुलिस को उस पर शक इसलिए हुआ क्योंकि वह कुर्सी से बंधा हुआ पाया गया था, लेकिन उसके शरीर पर किसी तरह की कोई चोट नहीं थी। जबकि महिला ने आरोपियों को मुकाबला किया था। इसी सवाल को लेकर जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने कबूल कर लिया कि उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है।
ऑटो में बैठे आरोपी हुए थे फरार
पता चला है कि आरोपी घर से करीब 40 तोले सोना और साढ़े आठ लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए थे। वारदात के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फेज-पांच पीटीएल चौक, फेज-दो होते हुए ऑटो से रेलवे स्टेशन पहुंचा था। एसपी सिटी दिलप्रीत ने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
पूर्व AAG की पत्रनी का शव। फाइल फोटो
कुर्सी पर बंधा मिला था आरोपी
मंगलवार सुबह जब फेज-पांच स्थित एएजी के घर नौकरानी काम करने पहुंची, तो उसने अशोक गोयल को जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा पाया। वहीं घर का नौकर कुर्सी से बंधा हुआ था। इसके बाद नौकरानी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो बदमाश आते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वहीं, कृष्ण कुमार गोयल अपनी बेटी से मिलने मस्कट (ओमान) गए हुए थे और अब वहां से वापस लौट रहे हैं। हिरासत में लिए गए नौकर का नाम नीरज है। उसकी उम्र करीब 25 साल है और वह पिछले करीब नौ साल से गोयल परिवार के यहां काम कर रहा था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.