किसान आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ नेता बलबीर सिंह राजेवाल और हरिंदर सिंह लाखोवाल समेत कई प्रमुख किसान नेता आज अमृतसर पहुंचेंगे। इस दौरान सभी किसान नेता सबसे पहले श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक होंगे और वहां अरदास कर आगामी संघर्ष की तैयारियों की शुरुआत करेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि यह अरदास आने वाले संघर्ष को सही दिशा देने और किसानों को एकजुट करने का माध्यम बनेगी। अरदास के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। गांव-गांव जागरूकता अभियान का ऐलान किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि आने वाले दिनों में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गांव-गांव जाकर एक जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत किसानों और आम लोगों को मौजूदा मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा। किसान नेता गांवों में जाकर पानी के गंभीर संकट, बिजली संशोधन बिल और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। उनका कहना है कि इन नीतियों का सीधा असर किसानों और ग्रामीण जनता पर पड़ रहा है, लेकिन सरकार इन समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। इसी के चलते अब घर-घर जाकर लोगों को सच्चाई बताई जाएगी और संघर्ष के लिए तैयार किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.