पकड़ा गया वाहन चोर और उससे बरामद बाइक
पंजाब में फरीदकोट की थाना सिटी पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल समेत शहर के अन्य क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को चोरी की 4 मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव ढुड्डी निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लवली के रूप
आरोपी के निशानदेही पर बरामद की गईं चोरी की बाइक
पुलिस ने बताया कि थाना सिटी के एएसआई अकालप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें आरोपी के बोर में सूचना मिली वह अस्पताल के आसपास घूम रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद हुई। इस संबंध में आरोपी पर थाना सिटी फरीदकोट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी लवप्रीत सिंह पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। अस्पताल में आए मरीज उसके निशाने पर रहते हैं। लवप्रीत सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके रिश्तेदारों के कई वाहन चोकी कर चुका है।

डीएसपी तरलोचन सिंह
पहले भी आरोपी दर्ज हैं गंभीर मामले
इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लवली के खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं के तहत 2 केस दर्ज है और उसने यह मोटरसाइकिल ,मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अलावा गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद व बस स्टैंड से चोरी किए थे।अब आरोपी का अदालत से रिमांड हासिल किया जाएगा और आगे की पूछताछ में और चोरी के अन्य मामले सुलझने की संभावना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.