मोहाली के डेराबस्सी के एवरग्रीन पेट्रोल पंप पर पिस्टल दिखाकर कार लूट का प्रयास हुआ है। एक्टिवा पर सवार तीन बदमाशों ने एक कार चालक को निशाना बनाया, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, कार चालक की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। एक कार चालक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुका था। उसके पीछे एक्टिवा पर सवार तीन युवक भी पहुंचे और पेट्रोल भरवाने लगे। कार में तेल भरवाने के बाद जैसे ही चालक गाड़ी में बैठने लगा, दो युवक उसके पास आए और पिस्टल दिखाकर कार की चाबी छीनने का प्रयास किया। कार चालक द्वारा शोर मचाने पर मौके पर मौजूद करीब पांच पेट्रोल पंप कर्मचारी तुरंत वहां पहुंच गए। कर्मचारियों को अपनी ओर आता देख बदमाश घबरा गए और वारदात को अंजाम दिए बिना ही एक्टिवा पर सवार होकर डेराबस्सी की ओर फरार हो गए। आरोपियों की एक्टिवा के नंबर प्लेट पर लगी थी मिट्टी पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार, बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और उनकी एक्टिवा की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। कार चालक ने अपनी टंकी फुल करवाई थी, जबकि बदमाशों ने एक्टिवा में केवल 100 रुपए का पेट्रोल डलवाया था। घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार चालक शोर मचाते ही कर्मचारी पहुंचे तो आरोपी भागे हालांकि, कार चालक की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने बताया, “कार चालक के शोर मचाते ही हम सभी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी भाग निकले।” पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.