अमृतसर के SSP विजिलेंस लखबीर सिंह।
अमृतसर के SSP विजिलेंस लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के बाद किसी सीनियर IAS अफसर की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है। यह मामला करोड़ों से जुड़े किसी मामले की जांच से जुड़ा है, जिसमें जांच पर सवाल उठ
लखबीर सिंह को इसी साल मार्च माह में एसएसपी विजिलेंस लगाया गया था। करीब नौ महीने बाद ही उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले 2 महीने पहले अमृतसर रूरल के SSP मनिंदर सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया था।
अमृतसर के पॉश इलाके रणजीत एवेन्यू में 55 करोड़ के टेंडर में विकास का कोई काम नहीं हुआ। उसकी एवज में करोड़ों रुपए का घपला हुआ है। यह करोड़ों रुपया कई लोगों में बांटा गया। इसकी शिकायत सरकार तक पहुंची थी। उधर, पुलिस सोर्सेज के मुताबिक, इस मामले में एक समाजसेवी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.