पंजाब सरकार आज मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस योजना की शुरुआत करेंगे जबकि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। योजना के तहत राज्य के लगभग 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
राज्य में 800 से अधिक निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। सरकारी अस्पतालों में इलाज पूरी तरह मुफ्त रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यूथ क्लब के स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को टोकन वितरित करेंगे। कार्ड बनवाने के लिए नागरिकों को आधार कार्ड और वोटर आईडी लेकर निर्धारित केंद्रों पर पहुंचना होगा। इस योजना से पंजाब में स्वास्थ्य सुरक्षा और इलाज की पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.