पंजाब चंडीगढ़ में तीन दिन कोल्ड वेव का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
पंजाब और चंडीगढ़ में अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कई इलाकों में धुंध पड़ने की भी संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जिससे तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच ग
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। फरीदकोट, फिरोजपुर, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा और जालंधर के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव चलने की आशंका है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में करीब 3 किमी ऊंचाई तक एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।
हरियाणा के ऊपर बना दूसरा सिस्टम भी इसी में मिल चुका है। इसके अलावा हरियाणा के आसपास निचली हवा में भी एक हल्का चक्रवाती घुमाव बना हुआ है। 5 दिसंबर से एक नया, लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है।
अधिकांश शहरों में धूप, थोड़ी राहत
सोमवार को पंजाब के ज्यादातर शहरों में अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.9°C कम रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान 26.4°C बठिंडा में रिकॉर्ड हुआ, जबकि फाजिल्का में अधिकतम तापमान 24.9°C दर्ज किया गया।
आने वाले सप्ताह का मौसम
- अगले 7 दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।
- कई इलाकों में सुबह हल्की से मध्यम धुंध पड़ने की संभावना है।
- रात के तापमान में अगले 3 दिन में 2 से 4°C तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.