चंडीगढ़ में आज होली पर मौसम ड्राई रहेगा। पांच मार्च तक तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रहेगी। हालांकि दिन में तेज धूप रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक गत 24 घंटे में राज्य के तापमान में 0.3 डिग्री की बढोतरी दर्ज की गई है। वहीं, अब यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान रूपनगर में 31.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, मोहाली में हवा की रफ्तार 41 किमी प्रति घंटा तक पहुंची है। पश्चिमी विक्षोभ का मौसम पर असर नहीं IMD चंडीढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल बताते है कि पंजाब से 9 मार्च तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। कोई बारिश या मौसमी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 4 और 5 मार्च तक राज्य में तेज सतही हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा) चलने की उम्मीद है। जिला-स्तरीय पूर्वानुमान में भी सभी जिलों में सूखा मौसम दिखाया गया है, जिसमें अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली समेत सभी क्षेत्र शामिल हैं। 6 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो सकता है, लेकिन इसका पंजाब पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। लोगों को अपना ध्यान रखना चाहिए मौसम विभाग ने साफ कहा है कि आने वाले समय में तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे धूल भरी हवा या हल्की आंधी जैसी स्थिति बन सकती है। इसलिए किसान अपनी फसलों को सुरक्षित रखें और आम लोग भी बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। आंखों और चेहरे को ढककर निकलें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.