पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले दिनों हुई बारिश व ओले गिरने और पहाड़ी एरिया में हुई बर्फबारी से एक बार फिर ठंड लौट आई है। तापमान गिरने का क्रम लगातार जारी है। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.4°C की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य तापमान से 3.7°C कम बना हुआ है। दो दिनों में 7.6 डिग्री अधिकतम तापमान गिरा है। मौसम विभाग ने आज (17 मार्च) के लिए किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम ड्राई रहने की उम्मीद है। 18 मार्च से फिर से मौसम बदलेगा। फरीदकोट में 26.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में 26.4 डिग्री तापमान रहा है। आज चार जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और पटियाला जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक आज एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंच जाएगा, जिससे एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिलहाल हीट वेव (लू) की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। 3.6 एमएम बारिश हुई, फिर भी कमी पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में औसतन 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश माधोपुर में 20 मिमी (2 सेमी) दर्ज की गई। जिलों के अनुसार पठानकोट में 11.5 मिमी और गुरदासपुर में 10 मिमी बारिश हुई। मोगा में बिल्कुल बारिश नहीं हुई (0 मिमी)। इसके अलावा बठिंडा में 0.1 मिमी और मुक्तसर में 0.5 मिमी जैसी बहुत कम बारिश दर्ज की गई। 1 मार्च से 16 मार्च तक पंजाब में अब तक कुल 4 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य तौर पर 14 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस तरह राज्य में बारिश 72% कम रही, जिसे मौसम विभाग ने ‘लार्ज डेफिसिएंट’ (भारी कमी) की श्रेणी में रखा है। होशियारपुर का तापमान 17.7 डिग्री दर्ज पंजाब में दो दिनों में अधिकतम तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया। होशियारपुर में दिन का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पंजाब के अन्य इलाकों में तापमान गिरा है। पठानकोट में 18.8 डिग्री और एसबीएस नगर में 20.7 डिग्री दर्ज किया गया है। तामपान तीन से 5 डिग्री बढ़ेगा मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 18, 19 और 21 मार्च को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान 4 से 6°C तक गिर सकता है, और फिर उसके बाद के 2 दिनों में दोबारा 3 से 5°C की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.