पंजाब और चंडीगढ़ में आज धुंध और शीत लहर का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किा है।
पंजाब और चंडीगढ़ में इस शीत लहर और धुंध की स्थिति बनी हुई है, 7 तारीख तक लोगों को इसका सामना करना पड़ेगा। वहीं अब रातें और ज्यादा ठंडी होंगी। मौसम विभाग ने कल तक धुंध और शीत लहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट, जबकि आगे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
हालांकि पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दोबारा मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। सबसे कम अधिकतम तापमान फरीदकोट में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
पटियाला में आंधी-तूफान चला, जबकि पठानकोट और हलवारा में भी आंधी-तूफान दर्ज किया गया। पटियाला और आदमपुर में घना कोहरा छाया रहा, जहां दृश्यता 60 मीटर तक रिकॉर्ड की गई। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है।
कल से कड़ाके की सर्दी की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, कल से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आगे बढ़ गया है। ठंडी हवाएं चलेंगी, जबकि धुंध बनी रहेगी। आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।
वहीं अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीत लहर चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पंजाब में सात जनवरी तक इस तरह का मौसम बना रहेगा।
अगले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम
बारिश:मौसम विभाग के मुताबिक 8 जनवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
अधिकतम तापमान: इस दौरान पूरे राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहने की उम्मीद है। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं राज्य के बाकी इलाकों में अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
रात के तापमान रहेंगे कम: पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर और रूपनगर में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस हफ्ते राज्य के अधिकतर इलाकों में रात का तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। हालांकि पश्चिमी हिस्सों में तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है।

पंजाब में सबसे कम तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया है।
अब दिनों के हिसाब से जाने मौसम
03 जनवरी –पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा रह सकता है।
इसी तरह अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कुछ जगहों पर शीत लहर चल सकती है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
04 जनवरी जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है।
वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है। इसके अलावा बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में कुछ जगहों पर घना कोहरा रह सकता है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
इसके अलावा पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कुछ जगहों पर घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम ड्राई रहने की उम्मीद है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.