पंजाब और चंडीगढ में धुंध की संभावना रहेगी
पंजाब और चंडीगढ़ में लोहड़ी तक लोगों को धुंध का सामना करना पड़ेगा, जबकि शीत लहर की संभावना भी बनी रहेगी। मौसम विभाग की ओर से आज यानी 9 जनवरी के लिए घने कोहरे, शीत लहर और कोल्ड डे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गत 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.
हालांकि यह सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया है। अमृतसर में दृश्यता 150 मीटर दर्ज की गई, जबकि बठिंडा 5 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।
4 जिलों में शीत लहर की संभावना
जम्मू के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब खिसककर उत्तर पंजाब के इलाके में पहुंच गया है। यह जमीन से करीब 3 किमी ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तर भारत के ऊपर बहुत ऊंचाई पर तेज रफ्तार से हवाएं चल रहीं हैं। इनकी रफ्तार करीब 140 नॉट है।
इस वजह से आज अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ठंड का असर रहेगा। जबकि फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है।
अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के कुछ स्थानों पर पूरे दिन ठंड बनी रहने (कोल्ड डे) की आशंका है। मौसम सामान्य तौर पर शुष्क यानी साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान गिरेगा।
पंजाब में 14 जनवरी तक धुंध की संभावना है।
अगले तीन ऐसा रहेगा मौसम
10 जनवरी – अमृतसर, तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।जबकि फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ स्थानों पर शीत लहर चल सकती है। मौसम सामान्य रूप से शुष्क यानी साफ रहने की संभावना है।
11 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
12 जनवरी – पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।मौसम सामान्य तौर पर शुष्क यानी साफ रहने की उम्मीद है।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.