पंजाब और चंडीगढ़ में अब दिन के समय तेज धूप खिल रही है। मौसम भी ड्राई है। इस वजह से तापमान बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि यह सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री अधिक पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 29.1 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दो मार्च तक मौसम ड्राई बना रहेगा। तीन जिलों में धुंध की वजह से लोग परेशान मौसम विभाग के अनुसार, भले ही मौसम साफ हो गया है। मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्र में अभी भी धुंध पड़ रही है। इस वजह से हादसे भी हो रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से मंगलवार को अमृतसर, पटियाला और आदमपुर में घनी धुंध दर्ज की गई। इस दौरान अमृतसर में दृश्यता शून्य और पटियाला में 20 मीटर दर्ज की गई। इस वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कई जिलों में सामान्य से कम बारिश मौसम विभाग मुताबिक 1 जनवरी से अब तक विभिन्न जिलों में बारिश का बड़ा अंतर सामने आया है। दो जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। इनमें फतेहगढ़ साहिब (86% अधिक) और गुरदासपुर (39% अधिक) शामिल है। जबकि दूसरी ओर दो जिलोमुक्तसर (-89%), फाजिल्का (-87%) और फिरोजपुर (-86%) जैसे जिलों में बारिश की भारी किल्लत बनी हुई है। चिंता की बात यह है कि केवल फरवरी महीने में पूरे राज्य में अब तक औसत से 97% कम बारिश हुई है, और अमृतसर, तरनतारन व जालंधर जैसे प्रमुख जिलों में इस महीने अब तक कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई है, जिससे राज्य की कुल सीजनल बारिश अब तक सामान्य से 19% पिछड़ गई है तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ेगा चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क (ड्राई) बना रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं,अधिकतम तापमान में अगले 4 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लोगों को बदलते तापमान को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.