पंजाब और चंडीगढ़ में आज से घने कोहरे का अलर्ट है। सुबह के समय न्यू चंडीगढ़ एरिया में कोहरा पड़ना शुरू हो गया है।
पंजाब और चंडीगढ़ में आज (12 दिसंबर) से घने कोहरे का यलो अलर्ट है। यह स्थिति लगातार तीन दिन बनी रहेगी। वहीं, आज से एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे इस सप्ताह
मौसम विभाग के मुताबिक अब एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। एक आज शाम या 13 तारीख तक हिमालय क्षेत्रों में पहुंच जाएगा। जबकि दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 17–18 को हिमालय क्षेत्रों में पहुंचेगा। इससे मौसम पर असर पड़ेगा। वहीं, इस वजह से पहाड़ों के साथ मैदानी एरिया में ठंड बढ़ेगी। वहीं, आज हिमाचल से लगते एरिया में धुंध का अलर्ट है। इन जिलों में गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं।
राज्य में न्यूनतम तापमान लगातार कम हो रहा है। अब रातें ठंडी हाे रही है।
दिन और रात में बढ़ने लगी सर्दी
अगर दिन के अधिकतम तापमान की बात करें तो अब उसमें भी गिरावट शुरू हो गई है। सभी जिलों का तापमान 22.1 डिग्री से लेकर 27 डिग्री के बीच पहुंच गया है। वहीं, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.2 की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से लेकर 10 डिग्री तक चल रहे हैं। सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री मोहाली और 6.9 डिग्री चंडीगढ़ में दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ अमृतसर में 6.7 डिग्री, लुधियाना 6.4, पटियाला 7.4, पठानकोट 6.9, बठिंडा 6.2, फरीदकोट 4.9, लुधियाना 8.3 डिग्री और होशियारपुर में 5.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

आने वाली 17 तारीख तक इस तरह का मौसम रहेगा।
आने वाले समय में ऐसा रहेगा मौसम
दक्षिणी जिलों (जैसे बठिंडा, मानसा, फाजिल्का, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट) में दिन का तापमान लगभग 24 से 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। राज्य के बाकी हिस्सों में यह 22 से 24 डिग्री के बीच रहेगा। इस हफ्ते दिन का तापमान ज्यादातर सामान्य या उससे थोड़ा अधिक रहने की संभावना है। इस हफ्ते राज्य में रात का तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, न्यूनतम तापमान सामान्य से लेकर थोड़ा अधिक रहने की उम्मीद है। हालांकि अगले 48 घंटों में रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, उसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.